Breaking News

मर्यादा राष्ट्र संरक्षण के निमित्त निकली जागरण यात्रा।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी : सक्षम  एवं राणा प्रताप शक्त मिशन द्वारा आयोजित हरैया से हल्दीघाटी तक मर्यादा एवं राष्ट्र - संरक्षण के निमित्त मंगलवार को ।

सगड़़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के शहीद सौदागर सिंह स्मारक स्थल पूना पार (बड़ागांव) से 5 सदस्य यात्रा निकली । यात्रा हल्दीघाटी जाकर के वहां की मिट्टी लेकर के 19 जून को लौटेगी जहां जनपद में पूजन अर्चन किया जाएगा । यात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद डॉक्टर संतोष सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया । यात्रा में सुल्तानपुर जनपद से 11 सदस्य लखनऊ से 21 सदस्य जुड़कर के हल्दीघाटी पहुंचेंगे । वहां से राणा प्रताप की कर्म भूमि से मिट्टी को नमन करेंगे । डॉक्टर संतोष सिंह ने कहा कि इस यात्रा से लोगों में  राष्ट्र प्रेम के प्रति जागरूकता फैलेगी । कहा कि राष्ट्रीय तीर्थ हल्दीघाटी की पावन मिट्टी तथा मर्यादा तीर्थ जौहर स्थल उदयपुर की आवेशित राख हमारा मार्गदर्शन करेगी  । यात्रा हमारा मार्गदर्शन करेगी । समाजसेवी प्रवीण सिंह ने कहा कि मातृशक्ति एवं मातृभूमि की रक्षा प्रथम हो हमारे गौरवशाली इतिहास को बिना किसी छेड़छाड़ के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए यात्रा की अगुवाई कर रहे गोपालकृष्ण उर्फ पवन सिंह आनंद सिंह राठौर हिमांशु राठौर राणा सिंह धीरज सिंह के अलावा मौके पर पूर्व प्रधान दिनेश सिंह समाजसेवी रमाकांत सिंह विजय शंकर सिंह अभिषेक सिंह अतुल सिंह धर्मेंद्र सिंह सत्यपाल सिंह  अंजना सिंह शंकर यादव बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे ।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

 

और नया पुराने