Breaking News

ईसा मसीह के प्रार्थना हेतु जुटी भींड़।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

पुलिस ने खदेड़ कर स्कूल मे बंद किया ताला।

सगड़़ी रौनापार थाना क्षेत्र के कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुवार बैदौली आजमगढ़ के प्रांगण में सुबह 8:00 बजे ईसा मसीह धर्म प्रार्थना के लिए करीब सैकड़ों लोग उपस्थित हुए। प्रार्थना की सभा की अनुमति न मिलने के कारण थानाध्यक्ष रौनापार मय फोर्स मौके पर पहुंचकर ईसा मसीह के समर्थकों वह प्रचारकों को बाहर कर स्कूल का गेट बंद करवाया ।ताला बंद करा कर प्रार्थना में उपस्थित लोगों को सौ मीटर दूर सड़क के किनारे तक भगा दिया। फिर वही इकट्ठा होकर ईसा मसीह के समर्थक प्रार्थना करने लगे और जिद पर अड़ गए कि हमारे लीडर मुंबई से आ रहे हैं जो प्रार्थना करेंगे ।उनकी प्रार्थना के बाद ही हम जाएंगे पुलिस और प्रार्थना कर्मियों के बीच हल्की फुल्की झड़प भी हुई इसके बाद महिलाएं बैठ गई और यीशु मसीह की प्रार्थना करने लगी ।
इनका कहना है कि हम परमिशन लिए हुए थे परमिशन लेकर प्रार्थना करना चाहते थे जिसको स्थानीय प्रशासन प्रार्थना करने से मना कर दिया। वही प्रार्थना करने के लिए एकत्रित भीड़ को करने वाले पन्नालाल गांव रज मनपुर मडियाहूं जौनपुर का रहने वाला है ।लोगों को उनके रोग ब्याध की मुक्ति हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इस पर लोग इकट्ठा हुए थे थानाध्यक्ष रौनापार नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि इन को किसी प्रकार की अनुमति नहीं मिली है। उपजिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन ने इस पर आख्या मांगा था जिस पर पुलिस व एल आई औ विभाग द्वारा इनकी अनुमति निरस्त कर दी गई थी।
ईसा मसीह की प्रार्थना के लिये लाटघाट ,बेलकुंडा,खैरघाट,रौनापार ,सेठाकोली,आजमगढ आदि जगहों से महिला पुरूष एकत्रित हुये थे।
  पन्नालाल गौड़,दिनेश सिंह,सुचिता,सुमन,सुनिता,प्रिती,सुरज,उदयभान,श्रवण,लिलालावती,मनीष,आदि लोग रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

 

और नया पुराने