आज़मगढ़।
सगड़ी।
बाढ़ सुरक्षा एवं स्वच्छता जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर एसडीम ने किया रवाना।
रैली बाढ़ क्षेत्रो के गावो में जाकर ग्रामीणों को करेगी जागरूक।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने से होगा लाभ।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी मे प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से 134 गावों के लगभग एक लाख 23 हजार से ऊपर की आबादी प्रभावित होती है। बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाव एव सुरक्षा एव स्वछता के लिए मंगलवार को सुबह 10 बजे रैली निकाली गई जिसको उपजिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जो बाढ़ प्रभावित इलाके में जा कर ग्रामीणों को जागरूक करेगी।
सुबह एसडीएम ने कर्मचारियों और वाहन को रवाना किया जो प्रत्येक गावों में जा कर बैठक करके जागरूक करेगे। जिससे बाढ़ के समय बचाव और उपाय समय रहते किया जा सके एव गावो को स्वछ रखते हुए बीमारियों से बचा जा सके।रैली के मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को गांव और घर को स्वछ रखा जा सके एव बाढ़ के समय स्वयम अपने परिवार ,पशुओ,ग्रामीणों आदि की जहरीले जन्तुओ,जानवरो आदि से सुरक्षा की ज सके।इस दौरान गावो में लेखपाल,आंगनबाड़ी,एनएम,पशु डॉक्टर,आशा आदि कर्मचारी गावो में जगह जगह बैठके करके सम्पूर्ण गावो में जागरूकता फैलाएंगे निससे बाढ़ के समय किसी भी प्रकार की जनहानि आदि से सुरक्षा की जा सके।इस दौरान तहसीलदार हीरालाल,नायब तहसीलदार मनीष कुमार,रामबचन यादव ,रामकरन चौहान,अरबिंद,अरुण कुमार सिंह,हरेंद्र यादव कानूनगो,आदि रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़