Breaking News

रात के अंधेरे में, दिन के उजाले का काम।।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

चुनहवा त्रिमुहानी से बागखलिस बाजार तक की 3.2 किलोमीटर नितांत जीर्ण-शीर्ण लिंक रोड की मरम्मत का कार्य विगत 08 जून के रात 8.00 बजे से प्रारंभ हो गया। बिनाना किसी प्रकाश व्यवस्था तथा बगैर किसी मानक व बिनाना किसी रोलर प्रेसर से कराया गया। काम एक किलो मीटर तक, एक ही घंठे में पूरा हो गया। आज दिन में एक घंठे का काम हुआ। परंतु- जहां जहाँ काम हो चूका है वहाँ का साठ प्रतिशत काम को भगवान भरसे छोड़ दिया गया। जिस से खाल मुक्त तथा गड्ढा युक्त सड़क का मरम्मत अधूरा ही रह गयी है। विगत साल में भी इसी प्रकार से आधा अधूरा काम हुआ था। और उस वर्ष भी सड़क बनने के एक माह बाद, मौसम की प्रथम बारिश में ही पोता हुआ गिट्टी उखड़ कर बह गयी थी तथा बड़े बड़े गड्ढे बन गए थे।
  इसके अतिरिक्त, सगड़ी तहसील यहाँ से महज- एक किलोमीटर है। जिसके चलते इस रास्ते से आस पास के गावँ सहित देवारांचल के सैकडो गांवों के लोगो के लिए आवागमन का प्रमुख सहज सुलभ व भीड़ भरा रूरल मार्ग है। परंतु इस तीन किलो मीटर के रास्ते को खेती करने हेतु पानी के प्रवाह के लिए पचासो स्थानों पर काट दिया गया। साथ ही मुस्लिमपुर व सगड़ी गावँ में जगह जगह पर घर व शौचालय का पानी बहा कर तथा गाय-भैस बांध कर साल के बारह महीनो के लिए नरक बना कर छोड़ा। कोढ़ में खाज तो उस स्थिति ने बना दिया, जहाँ इन दोनों गावँ में सड़क पर घर बना कर व मढ़ई आदि डाल कर अवैध रूप से 15- 20 स्थानों पर सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया। जिस से दो छोटी वाहन आमने सामने हो तो पास लेने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है, जब कि- यहाँ से बड़ी ट्रक का भी बड़ी सुगमता से आवागमन हुआ करता था। यह बीमारियां दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। यद्यपि- इस लिंक रोड से प्रशासन के आलाधिकारियो का बराबर आना जाना लगा रहता हैं, परंतु इन मानवीय समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में, कभी कोई अधिकारी कर्तव्य के प्रति दायित्व शील नहीं रहा और आज भी नहीं है।

 
रिपोर्ट : डॉ० तपन कुमार पांडेय
               आर्टिकल राइटर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

और नया पुराने