मऊ।
01 अदद तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ।
उप निरीक्षक रूस्तम खॉ मय हमराही व पीआरवी वाहन संख्या 2277 में एचबी चालक अश्वनी सिंह व का0 चन्द्रशेखर सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दौलसेपुर से उदय प्रताप यादव पुत्र हरिराम यादव निवासी दौलसेपुर थाना रानीपुर के कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 214/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
2-
भोजपुरी गायिका पर धारदार हथियार से हमला।
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव में मंगलवार की रात नौ बजे भोजपुरी की मशहूर गायिका सोनी सिन्हा पर एक सिरफिरे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसने गले पर कई वार किये। खून से लतपथ सोनी को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार सोनी की हालत गंभीर बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गायिका सोनी सिन्हा वाराणसी से बोल बम के गाने की रिकार्डिंग कर जैसे ही घर पहुँची। घर के पास धारदार हथियार के साथ खड़े सिरफिरे ने उसपर हमला बोल दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना को लेकर कलाकारों में काफी आक्रोश व्याप्त है। सोनी 2013 में महुवा चैनल पर जिला टॉप कार्यक्रम में मऊ का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं ।
3-
लूट का आरोपी कोर्ट में हाजिर।
मऊ।
शहर कोतवाली अंर्तगत कपडे के शो रूम में दिनदहाड़े घुस कर पिस्टल के बल पर धमकाने व् लूट के मामले में मुख्य आरोपी सुधीर सिंह मऊ कोर्ट में हुये हाजिर।
संवाददाता-धनंजय दूबे
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ