आज़मगढ़।
सगड़ी।
55 पक्ष में विपक्ष में शून्य वोट पडने से प्रस्ताव पास।
पक्ष विपक्ष में कई बार हुई तीखी नोकझोक ,एक सदस्य को एसडीएम की फटकार।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया में विपक्षी दुलारी देवी द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के लिए सुबह 11 बजे से सभा कक्ष में उपजिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन की अध्यक्षता में कराई गई।वोटिंग के लिए पहले सदस्यो से पूछा तो सर्वसमति से 55 ने अविष्वास के पक्ष में रहे।और दो सदस्यों में रमेश यादव बनकटा,और इन्देश हैदराबाद ने अविष्वास के वीपक्ष में रहे।एव 07 वोट कैम्पेनियनो ने सदस्यो के वोट डाले पक्ष विपक्ष में कई बार नोक झोंक हुई तो एसडीएम ने एक सदस्य सुनील सिंह को जमकर फटकारा और कहा कि दुबारा ऐसी हरकत की तो ठीक नही होगा।और पुनः वोटिंग प्रारम्भ हुई।इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही ।वोटिंग के दौरान कई बार पक्ष और विपक्ष में जमकर तू तू मैं मैं हुई तो पुलिस और एसडीएम को हस्तक्षेप करना पड़ा।
सुबह लगभग 10 से बजे से वोटिंग के लिए एक एक करके गेट से अंदर सदस्यो को भेजा जाने लगा और एक एक के आईडी पहचान पत्र से मिलान कर सभा कक्ष में बैठाया गया। अन्य का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित किया गया था। अविष्वास प्रताव पास होने पर दुलारी देवी के समर्थकों में संतोष कुमार सिंह के पक्ष में जमकर नारेबाजी और विजयी जुलूस निकाला गया।पूरी कार्यवाही उपजिलाधिकारी रविरंजन की अध्यक्षता में कार्यवाही की गई।अब जिलाधिकारी के निर्देश मे त्रिस्ट्रीय कमेटी का गठन किया जायेगा।इस दौरान इंद्रमणि त्रिपाठी उपश्रमायुक्त, खंडविकास अधिकारी वीरेंद्र शर्मा,रामाश्रय,आत्मा तिवारी,धर्मेंद्र ,इमरान आदि रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़