आज़मगढ़।
फूलपुर।
नगर पंचायत स्थित राम लीला मैदान में नगर पंचायत द्वारा स्थापित सोलर एनर्जी एलएडी पावर प्लांट का लोकार्पण बुधवार की शाम जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चो द्वारा सांस्कुतिक व प्रख्यात गीत संगीत कलाकारों द्वारा संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की शुरूवात स्कूली बच्चो ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के स्वागत गीत से शुरू किया इसके बाद कलाकारों ने गणेश वंदना गा कर उद्घाटन कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल, उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार व तहसीलदार हेमंत गुप्ता के साध जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह सोलर पैनल रूम में पहुचें। जहां उन्होने सोलर पैनल स्विच को आन किया जिलाधिकारी ने कहा कि नगर में वैकल्पिक उर्जा के तहत नगर पंचायत द्वारा रोशनी के लिए सराहीय कार्य किया गया है। पूरे देश भर में इस पर काम किया जा रहा है। चूंकि बिजली मंहगी हो गई हैं और अब इसकी उपयोगिता बढ गई है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल ने कहा कि। प्रदेश में प्रथम स्वीकृत प्लांट है व इस के अतिरिक्त सोलर पावर संचालित हाई मास्टर लाईट भी जल्द लगवाया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन कमलेश्वर ने किया। इस मौके पर नन्दलाल जायसवाल, डा परिमल जोद्दार, अंकीत, अंशुमान जायसवाल भोलानाथ कशौधन, मनोज, रमेश श्रीवास्तव, मन्ना सोनकर, सुरेश, जगदीश गुप्ता आदि लोग थे।
रिपोर्टर : नज़मुस्सर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़