मऊ।
मऊ : रतनपुरा विकासखंड के परिसर में संचालित हो रहे लंबे समय से समाजवादी पार्टी के कार्यालय को बुधवार को दोपहर में जिला प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया बुलडोजर लगा कर कार्यालय को ध्वस्त करने के बाद उजाड़ा गया।
यहां पर अतिक्रमण हटाने को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी रही।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अलावा महिला सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई थी ।
उप जिलाधिकारी सदर डॉ राजेश कुमार की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी का कार्यालय उजाड़ा गया। डॉ राजेश ने बताया कि वीडियो हरिवंश प्रसाद की लिखित पत्र पर आज फोर्स के साथ खाली कराया गया है।
रिपोर्ट- धन्नजय दुबे
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ