आज़मगढ़।
जीयनपुर थाना के बगवार गांव में 40 सालो से अधिक समय से कर रखा था कब्जा।
पुलिस की मौजूदगी में खोदी गयी पोखरी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत बगवार ग्राम के( नदौरा तरकारी)गांव में सरकारी कागज में गाटा संख्या 136 रकबा 1.032 हेक्टेयर लगभग 04 बीघा को गांव के दबंगो ने लगभग 40 वर्ष पूर्व सरकारी कागजो में हेराफेरी कर अपने नाम कर पोखरी को पाट कर खेत बना लिया था। पर नई सरकार के आने के बाद से सरकारी जमीनों पर भू माफियाओं के कब्जे को खाली कराने के आदेशों के बाद से हरकत में आये तहसील के अधिकारियों ने इस पोखरी पर किये अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जब दस्तावेज खंगाला तो मामला उजागर होने पर भू माफ़ियायो के नाम जो दर्ज थे उसे खारिज करते हुए 13 जून को लेखपाल फैजुल रहमान ने जीयनपुर कोतवाली में कुल 06 लोगो के खिलाफ लोकसम्पति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था ।जिसे गुरुवार को जेशीबी लगाकर पुलिस की मौजुदगी में पुनः पोखरी खुदवाई गयी।
वही वर्षो से सरकारी पोखरी को पाट कर खेत बनालिया गया था और खेती की जा रही थी पर तहसील प्रशाशन ने पहले पोखरी की जमीन को चिन्हीत किया था जिसपर दो जेशिबि लगा कर पुनः पोखरी की खुदाई की गई एयर चारो तरफ से मेढ़ बन्दी मौके पर कराई गई नो दोपहर 02 बजे से देर शाम तक चलता रहा हालांकि तहसीलदार से कब्जा किये लोगो के परिजनों ने कहा कि हम दीवानी कर रखे है पर अधिकारियों ने एक नही सुनी और कहा कि 132 की लैंड हमारी है जो आप सब ने 70 वर्षो से कब्जा किये है।अब यह पोखरी पूरे गांव के लिए जलसंचयन के खोदी जाएगी। कब्जा करने वालो में मंगरु,मोहित,धनई, पुत्रगण सुखदेव,और अनिल,सुनील,अजीत पुत्रगण दीपचंद ने वर्षो से कब्जा कर रखा था।मौके पर एसडीएम सगड़ी रविरंजन,तहसीलदार सगड़ी हीरालाल,नायब तहसीलदार मनीष कुमार,कानूनगो ओमप्रकाश गुप्ता,और जीयनपुर पुलिस मौजूद रही।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़