Breaking News

भारत रक्षा दल द्वारा प्रदर्शन कर कैफियात को मऊ से चलाये जाने का जमकर किया विरोध।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

भारत रक्षा दल द्वारा प्रदर्शन कर रेलमंत्री व भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी  सगड़़ी  को सौपा ।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैफियात को ना चलाने पर आक्रोश।

सगड़ी तहसील के मुख्यालय पर भारत रक्षा दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आज कैफियात एक्सप्रेस को आजमगढ़ से हटाकर मऊ से चलाए जाने का प्रदर्शन कर विरोध जताया  व रेल मंत्री व भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन को सौंपा ज्ञापन में कहा गया कि एक लंबे संघर्ष के बाद आजमगढ़ से दिल्ली के लिए प्रख्यात एक्सप्रेस ट्रेन मिली जिसमें व्यापारियों - यात्रियों की भारी भीड़ होती है यदि इसको मऊ से चलाया जाएगा तो यहां के स्थानीय व्यापारी यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी साथ ही इस प्रकार के समाचार मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका उबाल देखने को मिल रहा है आजमगढ़ की शान के रूप में कैफियात एक्सप्रेस को ग्रामीण देख रहे हैं जिसका प्रबल विरोध भारत रक्षा दल के नेतृत्व में हुआ आजमगढ़ वासियों की भावनाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कैफियात  एक्सप्रेस ट्रेन  को आजमगढ़ से ही रहने देने की मांग की
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रुप से रामनाथ यादव , महेंद्र पाल  सिंह , अनवार अहमद , रशीद , दिनेश यादव , बलराम यादव , मदन मोहन , दिनेश मणि त्रिपाठी , राजेश मिश्र , राजेंद्र प्रसाद मौर्य , सुशील सिंह , सूबेदार चौहान , मदन शर्मा , प्रदीप चौरसिया , रामबदन विश्वकर्मा आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

   

और नया पुराने