आज़मगढ़।
सगड़ी ।
एसडीएम सगड़ी को सौंपा ज्ञापन।
सगड़ी तहसील परिसर में फूलन सेना विधानसभा इकाई सगड़ी के तत्वाधान में शराब की पूरे प्रदेश में पाबंदी और जहरीली शराब से मरे लोगों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा देने, शराब से बीमार लोगों को 2 लाख रूपया व बिना पीएम कराएं शराब से मरे लोगों के शवों को पुलिस द्वारा जलवा देने वाले परिजनों को किसान बीमा का 5 लाख रुपया प्रदान करने सहित बाढ़ आदि जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फूलन सेना के जिला संयोजक भीमराज साहनी ने कहा कि बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश से भी शराब पर पूर्ण रुप से पाबंदी लगनी चाहिए ।जहरीली शराब से मरे लोगों को 2 लाख 25 हजार के बजाय मुबारकपूर शराब कांड की तर्ज पर 5 लाख व बीमार को 2 लाख रुपया उत्तर प्रदेश सरकार मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग बच सकते थे लेकिन जिला अस्पताल में समुचित इलाज न होने के कारण ही मर गए। सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ भी उत्तर प्रदेश सरकार को कार्यवाही करने की आवश्यकता है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि डॉक्टर अच्छी दवा किए होते और गला छुड़ाने की नियत से मरीजों को रिफर नहीं की होते तो कुछ लोग बच सकते थे। लेकिन सरकारी डॉक्टर और सरकारी व्यवस्था मौत का फंदा साबित हुए।
फूलन सेना की मंडल अध्यक्ष रमेश निषाद ने कहा कि देवारांचल में हर साल बाढ़ में हजारों घर डूब जाते हैं। लोग खानाबदोश जिंदगी बिताते हैं। यदि सरकार वाढ़ क्षेत्रों में स्थाई ठोकर रिंग बांध, पुल व पुलिया की व्यवस्था कर देती तो शायद देवारा में लोगों की स्थाई समाधान मिल जता।
इसी क्रम में हरैया ब्लॉक के अध्यक्ष गुलाब निषाद ने कहा देवारा क्षेत्र में नीलगाय और सुअरों के आतंक से फसलों की बर्बादी का स्थाई समाधान हेतु प्रदेश और केंद्र सरकार से अपील किया।
कुछ व्यक्तिगत जन समस्याओं से निजात हेतु भी फूलन सेना के अजमतगढ् नगर अध्यक्ष सत्यदेव निषाद में शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया व कहा कि अन्य सरकारों और योगी सरकार में कोई खास अंतर नहीं दिख रहा है प्रशासन बेलगाम और पुलिस तानाशाह बन गई है ।गरीबों का उत्पीड़न और शोषण अभी भी जारी है, यदि प्रशासन एक सप्ताह के अंदर गरीबों के मामले को हल नहीं करता है तो हम लोग 4 अगस्त को वृहद आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीमराज व संचालन राजेश निषाद ने किया। इस अवसर पर नंदलाल, छोटे लाल साहनी, सुमित्रा देवी, देवंती, लालमुनि, मन्शा देवी, चंद्रबली, रमायन चौहान, राजी, फूलमती, इंद्रावती, चंद्रावती देवी, बहादुर निषाद, योगेश आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़