आज़मगढ़।
सगड़ी ।
हटवाया गया पोखरी पर से अवैध कब्जा।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में अतिक्रमण पर तहसील प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाकर पोखरी पर से अवैध कब्जा हटवाना जारी है विगत दो दिनों से ग्रामसभा बगई में पोखरी पर हुए अतिक्रमण को हटवाने का कार्य जारी है । उपजिलाधिकारी रविरंजन के निर्देश पर तहसीलदार हीरालाल व नायब तहसीलदार मनीष कुमार ने रौनापार थाना से पुलिस बल लेकर सोमनाथ , रामनाथ , रामराज पुत्र तेजू , विनोद पुत्र मिथुन , सत्यदेव पुत्र चिकारी , लाल चंद पुत्र लग्न , रामदरश पुत्र अयोध्या , गिरिजा पुत्र तीरथ , रामानंद पुत्र पत्रु ने ग्राम सभा की पोखरी के नाम से सरकारी कागज में दर्ज है जिसमें 77 हेक्टेयर के लगभग 7 विस्वा जमीन को इन लोगों ने खूंटा , कटरन पक्की नाली , चारदीवारी , पक्का मकान हैंडपंप ,, मडई बनाकर 30 वर्षों से उन्होंने अवैध कब्जा किया हुआ था। जिस पर तहसील कोर्ट द्वारा चार माह पूर्व बेदखली का आदेश दिया गया जिस पर से अवैध कब्जा हटाने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है विगत दो दिनों से इस गांव में अतिक्रमण हटाया जा रहा है इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रवि रंजन , सी ओ सगडी सुधाकर सिंह , तहसीलदार हीरालाल व मनीष कुमार रौनापार थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह व अन्य क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो उपस्थित रहे ।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 291 कब्जाधारियों से ताल पोखरी को खाली कराया जा चुका है।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़