Breaking News

जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

अजमतगढ़ ब्लाक के छपरा सुल्तानपुर में डा.डी.डी.सिंह के बड़े भाई डा.बी.डी.सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर बेल, नीम और आवलाँ का वृक्ष लगाया गया। धर्मदेव सिंह ने कहावत कहा कि "पेड़ लगाया बबूल का तो आम कहाँ से होय" इसलिए ये तीनों प्रकार के पेड़ लगाये गए, क्योंकि तीनों मानव जीवन में उपयोगी है। बेल फल के साथ पूजा में उपयोगी है। नीम लकड़ी के साथ दातून में उपयोगी है। आँवला पेट की बिमारीयों सहित कई रूप में उपयोगी है। ऐसे में इस प्रकार का वृक्ष ज्यादा लगाने का उन्होनें लोगों का आव्हान किया। इस अवसर पर डॉ.डी.डी.सिंह, धर्मदेव सिंह, कुसुम सिंह, अवध नरायन सिंह, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह, शिवम सिंह, वनिष्का सिंह, रिद्धि सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने