Breaking News

हदीस में महिला के ज्ञान विषय पर संगोष्ठी।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर थाना के मदरसतुल इस्लाह के हाल में दिनाक 24 जुलाई 017 को सोमवार के हदीस में महिला के ज्ञान के विषय पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे कैमबिरिज यूनिवर्सिटी लंदन के डेंन डॉ0 मोहम्मद अकरम ने कहा कि हदीसो के  खजाने का चौथाई हिस्सा सिर्फ महिलाओं से ही प्राप्त हुआ ।इस्लाम के प्रारंभिक व मध्य दौर में हदीस और फेका का ज्ञान रखने वाली महिलाओ की संख्या अधिक थी साथ ही उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि महिलाओं की इमामत में पुरुषों को  नमाज़ पढ़ना दुरुस्त नही है अध्यक्षता कर रहे मदरसा के सदस्य इब्न हैसम इस्लामिया कालेज बहरैन के डा0 शकील अहमद ने कहा कि महिलाओं के विषय में हमे अपनी सोच बदलना होगा ।महिलाओं का भविष्य सदा से रोशन रहा है ।मदरसे के पूर्व प्रधानचार्य मौलाना सरफ़राज़ मदनी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि क़ुरआन के ही शिक्षा के ज़रिए दुनिया मे अमन-चैन क़ायम हुआ और आज इस दौर में  मानवता दम तोड़ रही है इन हालात में हमे क़ुरआन की शिक्षा पर चल कर ही अमन-चैन हासिल सकते है इसी कड़ी में शिक्षा प्रबंधक सुहेल अहमद ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमो से मदरसों को फायदा पहुंचता है ।कार्येक्रम का संचालन मौलाना उमर असलम इस्लाही ने किया। इस अवसर पर छात्रों व अध्यापकों के साथ क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

      

और नया पुराने