Breaking News

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में नही रुक रहा शराब का अबैध कारोबार।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

छापे के दौरान 60 लीटर अबैध शराब के साथ तीन गिरप्तार।

अमलोनी गांव में 2000 हजार लीटर लहन किया नष्ट।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में कप्तान के आदेश पर अवैध शराब के विरुद्ध जहरीली शराब से मौत के उपरांत अभियान चलाने कर क्रम जारी है।तो जहरीली शराब कांड के बाद भी मुहमदपुर अमलोनी गांव अबैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जो पुलिस की कार्यवाही से भी साफ दिखाई दे रहा है।भले ही पुलिस दावा करे की अब सभी शराब कारोबारियो पर कार्यवाही की जा रही पर शराब की फैक्ट्री कहे जाने वाले मोहम्मदपुर अमलोनी में अब भी जारी है भले ही पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी अपनी पीठ थपथपाले पर पुलिस की कार्यवाही से दिखाई दे रहा है कि जीयनपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब कोतवाल संतलाल यादव के नेतृत्व में मोहमदपुरअमलोनी गांव में अवैध शराब का निर्माण होता है ।जिस पर शराब के  विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत  छापा मारा गया तो बेचने वाले तीन लोग 60 लीटर शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया जबकि पीने की वाले ग्राहक भाग गए ।छापे के दौरान पुलिस ने 2000 लीटर लहन नष्ट किया ।

वही 60 लीटर अबैध शराब में बहादुर पासवान पुत्र सद्दल पासवान,हरि पासवान पुत्र शंकर पासवान , राजू पासवान पुत्र  रामकरन पासवान निवासी मोहमदपुर अमलोनी  थाना जीयनपुर को गिफ्तार कर लिया और उनके पास से 60 लीटर निर्मित शराब भी बरामद की गयी।इनके विरुद्ध मुकदमा संख्या 206 , 207 व 208  के तहत धारा 272 , 273 आईपीसी 60 एक्साइज एक्ट के तहत इनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । कोतवाल संतलाल यादव ने कहा कि अभी भी कार्यवाही जारी है और अभियान लगातार चलता रहेगा।गिरप्तार करने वालोँ में एस आई रामजियावन यादव , कांस्टेबल दुर्गविजय , सचितानन्द , योगेन्द्र प्रसाद आदि रहे ।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने