आज़मगढ़।
सगड़ी ।
15 दिन से जला पड़ा ट्रांसफार्मर दर्जनो घर अंधेरे में।
दो दिनों में यदि नही बदला गया तो सड़क पर उतरने को होंगे बाध्य।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के खौजौली बाजार मे लगभग 15 दिनों से मेन चौक खौजौली बाजार में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर जलने की वजह जे दर्जनों घरो के लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है।जबकि यहाँ पर सरकार का 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा खोखला साबित हो रहा है।जिसे लेकर ग्रामीणों ने जले ट्रांसफार्मर पर जमकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि दो दिनों में यदि ट्रांसफार्मर नही लगा तो सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों पर ट्रास्फार्मर अभी तक नही बदले जाने और धन उगाही का आरोप लगया।खौजौली बाजार वासी 15 दिनों से अंधेरे मे रहने को मजबुर है ।इसी समस्या को लेकर सोमवार को बाजार के लोगो ने खौजौली बाजार मे सुबह सात बजे से नौव बजे तक जमकर प्रदर्शन किया और स्थानीय सब स्टेशन के कर्मचारीयो के खिलाफ नारेबाजी करते हुऐ धन उगाही का आरोप भी लगाया।बाजार के लोगो ने कहा की दो सप्ताह से बाजार का ट्रासफार्मर जला पडा़ है कई बार स्टेशन रौनापार को लिखित व मौखिक शिकायतों के बाद भी नही बदला गया।प्रदर्शन की सूचना पर गॉव के कुछ समाज सेवी आ गये और समझा बुझा कर लोगो को सान्त कराये तब जाकर लोग माने।इस मौके पर राहुल,पतिराम,अवधेश,रामजीवन,अखिलेश, शिवनाथ,गरजू,दिनेश सीताराम प्रजापती, रामहंश ,हरेन्द्र,झकरी ,नियाज,नुरमुहम्मद,सुभानी,राजकुमार ,हरिप्रसाद शिवप्रशाद कोमल राजेन्द्र राहुल पतिराम आदि लोग मौजुद थे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़