Breaking News

अपहृत युवक उन्नाव में एक ढ़ाबा से हुआ बरामद।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

युवक के भाई ने प्रधान सहित तीन के खिलाफ लिखाया था मुकदमा।

10 जुलाई की शाम को घर से अचानक लापता हो गया था।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सवरुपुर निवासी अपहृत दुर्गा चौहान को उन्नाव शहर के एक ढाबा से ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।इस मामले में अपहृत युवक के भाई राम आशीष चौहान की तहरीर पर भरौली गांव के प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा जीयनपुर कोतवाली में दर्ज कराया था।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सवरुपुर गांव निवासी दुर्गा चौहान (26) पुत्र मोती चौहान 10 जुलाई की शाम अचानक घर से गायब हो गया था।परिजनों के खोजने पर जब दुर्गा चौहान नहीं मिला तो दुर्गा चौहान के भाई राम रामअशीष चौहान ने 11 जुलाई को जीयनपुर कोतवाली में भरौली गांव के प्रधान दिलीप चौहान प्रधान के छोटे भाई सुनील चौहान पुत्रगण फूलचंद चौहान व सवरुपुर निवासी नागेंद्र चौहान पुत्र दहारी चौहान के खिलाफ धारा 364 के तहत अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया था।मुकदमा के बाद पुलिस तलाश कर ही रही थी कि शहर निवासी प्रकाश चौहान जो ट्रक चालक है और सवरुपुर गांव में रिस्तेदारी है जो दुर्गा चौहान के अपहरण की जानकारी अपनी बुआ के घर से मिली थी।प्रकाश चौहान ट्रक लेकर के शुक्रवार को उन्नाव गया हुआ था।उन्नाव में ढाबा पर खाना खाते समय नजर उसकी दुर्गा चौहान पर पड़ गई तो ढाबे वाले ने कहा कि यह भी आजमगढ केचौहन है ।पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद उसने इस बात की सूचना सवरुपुर निवासी चंद्रशेखर चौहान को दी।चंद्रशेखर चौहान ने भरौली के प्रधान दिलीप चौहान को उन्नाव के ढाबा पर दुर्गा के होने की जानकारी दी।जानकारी मिलने पर प्रधान दिलीप चौहान सवरुपुर के प्रधान महेश कुमार यादव सहित कई लोग उन्नाव गए और उन्नाव के ढाबा से दुर्गा चौहान को पकड़कर के रविवार की देर रात जीयनपुर कोतवाल के सामने हाजिर कर दिया ।कोतवाल संतलाल यादव ने कहा कि अपहरण का मुकदमा दर्ज है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने