Breaking News

बेरोजगारों को उनके अभिरूचि के अनुसार बनाया जाए हुनरमंद: डीएम

श्रावस्ती।

श्रावस्ती। प्रदेश सरकार बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर रोजी रोजगार से जोडने हेतु प्रतिबद्ध है इसी उद्देश्य से कौशल विकाश मिशन योजना की शुरूआत कर रोजगार की चाहत रखने वाले छात्र-छात्राओं एंव बेरोजगार युवाओं को उनके अभिरूचि के अनुसार निःशुल्क प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे अपने पैरों पर खडा होकर अपने परिवार का जीवकोपार्जन आसानी से चला सके। उक्त विचार कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा करने के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने व्यक्त किया। उन्होने जोर देते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से सरकार द्वारा  सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को जिले के शिक्षित बेरोजगारों को हुन्नरमंद बनाने की जिम्मेदारी दी है वे अपना दायित्व समझ कर अपने केन्द्रो पर आने वाले बच्चों को हुन्नरमंद बनावे यदि किसी भी प्रशिक्षण प्रदाता की शिक्षित बेरोजगारों द्वारा कोई शिकायत की गई तो निश्चित ही जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक, आई0टी0आई0 प्राचार्य एंव उनके अधीनस्थ कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो श्रावस्ती

        

और नया पुराने