Breaking News

डीएम और एसपी ने लिया विभूतिनाथ मन्दिर का जायजा।

श्रावस्ती।


श्रावस्ती। वर्तमान में चल रहे सावन मेला के दौरान सोमवार एंव त्रयोदशी के दिन बाबा विभूतिनाथ के दर्शन के लिए बहुत श्रद्धालू आते हैं इसलिए मन्दिर एंव आस पास स्थानो की साफ सफाई, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था एंव मेडिकल कैम्प की व्यवस्था प्रत्येक दशा में सुनिश्चित रखी जाए ताकि दर्शनार्थियों को कोई दिक्कत न होने पावे। उक्त निर्देश बाबा विभूतिनाथ मन्दिर का शुक्रवार को निरीक्षण करने के दौरानउ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दिया है। निरीक्षण के दौरान यह पता चला कि स्वास्थ्य कैम्प तो लगा है किन्तु टीम में चिकित्सक मौजूद नही है और न ही एम्बुलेसं की उपलब्ध है। इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दूरभाष पर ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी को निर्देश दिया कि मेला के दृष्टिगत रखते हुए मन्दिर परिक्षेत्र में स्थापित स्वास्थ्य कैम्प पर डाक्टरों की उपस्थित के साथ ही एम्बुलेंस की उपलब्धता भी सुनिश्चित रखी जाए। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल उन्हे प्रथम चिकित्सा मुहैया कराई जाए। मन्दिर परिक्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु सम्बन्धित ग्राम पंचायत के सफाई कर्मी की तैनाती करने हेतु जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया है।पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने थानाध्यक्ष सिरसिया को निर्देश दिया है कि सोमवार और त्रयोदशी के दिन दर्शनार्थियों की ज्यादा भीड़ हो जाती है इसलिए इनके सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष निगरानी रखी जाए तथा अन्य दिनो में भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल दिया जाए।तद्उपरान्त जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत मोतीपुर कला के समीप सोहेलवा फायरिंग रेंज का भी निरीक्षण किया।

रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो श्रावस्ती

        

और नया पुराने