आज़मगढ़।
लालगंज।
लालगंज। किसान ऋण मोचन योजना अंतर्गत बृहस्पतिवार को कस्बा स्थित श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में 2170 किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है इसमें सरकार के नुमाइंदों को रहना चाहिए था। भाजपा सरकार बनते ही पहले ही मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के ऋण माफी का निर्णय लिया और माफ कर दिया। केंद्र और राज्य में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है सही काम करना होगा। इसी प्रकार पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा वह रहने नहीं पाएगा अगर कार्यकर्ताओं से इसकी शिकायत मिलती है तो इसकी शिकायत ऊपर तक करके उन्हें यहां से हटाने का काम किया जाएगा। 2170 किसानों के ऋण मोचन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत महेंद्र यादव पुत्र श्याम करण यादव निवासी बासूपुर, नरेंद्र कुमार पुत्र मोतीराम निवासी सोफीपुर, कालीचरण पुत्र लोचन निवासी बेरमाविशंभरपुर, मन केसरी पत्नी लालचंद निवासी भुड़की, मेवालाल पुत्र वासी निवासी कुरिहर, अशोक कुमार पुत्र जयश्रीराम निवासी रेवसा, दुर्गावती, लालधारी, उर्मिला, जयकिशन, बृजलाल ,बद्री प्रसाद आदि को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर दरोगा प्रसाद सरोज ,ओमप्रकाश सिंह, रामनयन सिंह, प्रेमनाथ सिंह, श्री सिंह, चंदू सरोज , जेपी सिंह, आदित्य राय सहित कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अधिकारी संजय सिंह मौर्य, दयानंद सिंह, हरिनाथ यादव, शंभूनाथ सिंह, मिठाई लाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ध्रुव सिंह ने किया।
रिपोर्ट- अंजनी राय
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़