आज़मगढ़।
लालगंज।
लालगंज। कस्बा स्थित ब्लाक लालगंज पर जिलाधिकारी आजमगढ़ चंद्रभूषण सिंह ने उपस्थित सेक्रेटरी एवं सफाईकर्मी आदि को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्वच्छता के अंतर्गत डेढ़ लाख शौचालय बनाना है। आप सूची वी डी ओ को दे दे। गांव को ओडीएफ करना है। 80 90% तक बन जाए तो अच्छा रहेगा । दो-तीन महीने तेजी से शौचालय बनवाने पर फोकस करना है। मानक का पालन करिए गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। सफाई बहुत जरूरी है। लाभार्थी को प्रोत्साहित करें। प्रारंभ में प्रत्येक गांव में 25 -25 शौचालय से शुरू करें। देखें कि गांव में कितने पात्र हैं। जिसके पास पैसा है उन्हें खुद बनवाने के लिए प्रोत्साहित करें। दशहरा दीपावली तभी ठीक होगी जब बीमारी नहीं होगी, स्वच्छता रहेगी। स्वछता ही सेवा है। इसी प्रकार तहसील परिसर में लेखपालों को संबोधित करते हुए कहा कि एक महीने का समय दूंगा ।ताल ,भीटा ,पोखरी, चारागाह, चकरोड आदि से कब्जा हटवा दें। 1000 एकड़ जमीन चकबंदी से खाली कराया गया है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। शिकायतों का निस्तारण अच्छे से करें। जमीन संबंधी विवाद, अवैध कब्जे पर कार्रवाई नहीं हो रही है। कार्रवाई करें। पुलिस, जेसीबी, एफ आई आर की कोई दिक्कत नहीं है। रेवेन्यू स्टाप की शिकायत आती रहती है। ऐसा नहीं चलेगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद, तहसीलदार कृष्णानंद तिवारी, नायक तहसीलदार प्रियंका जायसवाल ,वी डी ओ मुसफिक अहमद, एडीओ पंचायत विरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अंजनी राय
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़