आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर कस्बा में विधुत समस्याओं को लेकर आमरण अनशन पर बैठे नगर विकास समिति के अध्यक्ष आसिफ अंसारी को चौथे दिन चल रहे बिजली को अधिशासी अभियंता चतुर्थ फूलपुर व थानाध्यक्ष सरायमीर ने मांग को मानते हुए आमरण अनशन खत्म कराया।नगर विकास समिति के अध्यक्ष आसिफ अंसारी अपने समर्थकों के बिजली से सम्बंधित 11 नगर एवं क्षेत्रीय समस्याओं का निस्तारण की मांग को लेकर दिनांक 14 सितम्बर 017 को पुलिस बूथ रैन बसेरा पर धधरने पर बैठ गए विभागीय अधिकारी के द्वारा कोई कार्यवाही न होने पर 25 सितम्बर को आसिफ अंसारी ने धरने को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया। आमरण अनशन के चौथे दिन आसिफ अंसारी के स्वास्थ्य को बिगड़ता देख अधिशासी अभियंता चतुर्थ फूलपुर एस के मिश्रा व थानाध्यक्ष सरायमीर राम नरेश यादव धरना स्थल पर पहुचकर आसिफ अंसारी को जूस पिलाकर आमरण अनशन को खत्म कराते हुए उनके द्वारा 11 समस्याओं का निस्तारण की मांगों में से अधिशासी अभियंता चतुर्थ ने चार मांग जिसमें जर्जर तार व गिर को खम्भे सही कराना 400 के बी का मोबाईल ट्रासंफार्मर टाली देना, खरेवा मोड़ पर और न्यू मार्केट में 250 केवी का ट्रांसफार्मर को 15 से 30 दिन लगाने को कहा और बाकी मांगों पर भी जल्द से जल्द विचार करने की बात कही।
रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।