आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर स्थानीय थाना क्षेत्र के छित्तेपुर बाजार में 24 वर्षीय महिला को डाक्टर के द्वारा मलेरिया व टाईफाईट के बुखार का इंजेक्शन लगाने से मौके पर मौत हो गई भीड़ आता देख दवाखाना से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार रीमा 24 पत्नी संजय राजभर जो सिर्फ दो बहनें थी कोई भाई नही होने के कारण दोनों बहनें अपने पिता मोती राजभर के पैतृक गांव में ही रहती हैं । रीमा को जांच में मलेरिया व टाईफाईट का बुखार निकाला वह ग्राम बिछियापुर थाना दीदारगंज निवासी डाक्टर सूधा शंकर यादव पुत्र रामकरण यादव के दवाखाना पर जो सरायमीर थाना छित्तेपुर बाजार में स्थित है उपचार के लिए गई थी वहां पर डाक्टर सूधा शंकर यादव ने उपचार के दौरान एक इंजेक्शन लगाया उसके बाद दवाखाना पर ही महिला की मौत हो दवाखाना पर महिला की खबर सुनते ही बाजार एक एक करके डाक्टर सूधा शंकर के तरफ आने लगे अपने तरफ लोगों को आता देख डाक्टर दवाखाना छोड़कर फरार हो गया । मृतक के परिजनों ने शव को घर पर लाकर पोस्टमार्टम करने के सम्बन्ध में आपस में विचार-विमर्श कर रहे हैं मृतक के पांच साल की लड़की व तीन साल का एक लड़का है ।
रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।