आज़मगढ़।
सगड़ी।
शान्ति के साथ सतवीं का पर्व समपन्न हुआ।
सगड़ी। नगर पंचायत जीयनपुर के कुरैश नगर से गुरुवार को सतवीं का जुलूस ढोल ताशा के साथ निकाला गया। जुलूस विभिन्न क्षत्रों का भ्रमण करते हुए जीयनपुर चौक पर पहुंचा और नौवा मातम किया गया। नोहा मातम करने वालों में दो छोटे बच्चे मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रजा ,और सैयद जैद, अपोलो, जफर इमाम, सैयद रिजवान मेहंदी आदि लोग मौजूद थे। साथ ही जुलूस विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कर्बला के मैदान में पहुंचा वहां से वापस आकर कुरैश मुहल्ले मे आकर समाप्त हो गया। इस दौरान जुलूस में झंडाऔर गाजे बाजे के साथ चल रहे थे जगह-जगह मातम नोहा मातम भी किया जा रहा था। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कोतवाल मंजय सिंह दरोगा कमलनयन दुबे सहित कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवान लगाए गए थे।
इस दौरान रोड डाइवर्जन कर दिया गया था आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन अन्जानशहीद,पकवाइनार , रजादेपुर होते हुए गोरखपुर जा रहे थे। वही गोरखपुर से आने वाले वाहन रजादेपुर, पकवाइनार, अन्जानशहीद होते हुए आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़