Breaking News

दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

बाइक से मुबारकपुर जा रहा था मृतक, मां बाप का एकलौता पुत्र था।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव के पास मुबारकपुर जा रहे युवक के सामने से आ रही पिकअप से आमने सामने टक्कर में मौके पर मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि वाहन चालक पिकप समेत मौके से फरार हो गया ।

जानकारी के अनुसार शाह आलम पुत्र मोहम्मद तोहीद उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम  शेख की टेगरी थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर का निवासी था और सुबह घर से लगभग 10 बजे मुबारकपुर बाइक से दोपहर लगभग 12:00 बजे मुबारकपुर किसी काम से जा रहा था कि बेरमा गांव के पास थाना जीयनपुर के मुबारकपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकप की सामने से टक्कर हो गई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने मां बाप का एकलौता पुत्र था और सउदी अरब में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था।और घर पर एक माह पूर्व ही आया था।पत्नी हसीना व पुत्री उम्र लगभग 05 वर्ष तमन्ना का रो रो कर बुरा हाल था ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        

और नया पुराने