आज़मगढ़।
सगड़ी।
103 गावो में तेजी से बनाये शौचालय पर बेस लाइन सर्वे में न छुटे पात्र
अनुपस्थित पर एसडीओ पंचायत का एक दिन का रोका वेतन।
सगड़ी।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक पर गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह लगभग 4:00 बजे पहुंचे और डेढ़ घंटे तक प्रधानों सचिवों सफाईकर्मियों एवं एनम के साथ स्वच्छता मिशन पर बैठक की जहां एडीओ पंचायत शशिकुमार श्रीवास्तव के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश खण्डविकास अधिकारी गुलाब सोनकर को दिया।और बैठक के दौरान ब्लॉक के समस्त 103 ग्राम पंचायतों में कम से कम 15 अक्टूबर तक प्रत्येक गावो में कम से कम 25---25 शौचालय तेजी से बनाने के निर्देश दिए ।जिस पर प्रधानों ने कई समस्याओं पर विचार रखा और कहा कि कुछ गांव ऐसे हैं जहां पर लोगों के पास 10 फीट जमीन हैं और कई परिवार गुजर-बसर करता है ऐसे में शौचालय निर्माण कैसे किया जाए। चुनुगपार के प्रधान गुलाम रब्बानी ने कहा कि मेरी ग्राम सभा में मुस्लिम आबादी ज्यादा होने के कारण जमीने कम है और शौचालय का निर्माण सभी के दरवाजे पर संभव नहीं है इसके लिए कोई गाइडलाइन जारी की जाए जिस पर सीडीयों ने लखनऊ से वार्ता कर समस्या का निदान निकालने का आश्वाशन दिया।
वही हर गांव में ग्राम स्वास्थ्य पोषण मिशन के तहत समस्त गांव में प्रधान और एनम का संयुक्त खाता 5 अक्टूबर तक किसी भी दशा में खुल जाए और दवा चद्दर ,मरम्मत के साथ जो भी आवश्यकता है उसके क्रय कर कर दवाओं का छिड़काव अवश्य कर दिए जाएं ।प्रधानों ने मनरेगा और बाहरी मजदूरी की समस्याओं पर भी चर्चा किया। उन्होंने कहा कि गांव को साफ सुथरा और स्वच्छ रखें जिससे पनप रही बीमारियों से निजात मिल सके एक शौचालय एक वर्ष में एक परिवार का कम से कम 50000 रुपयो की बचत करता है ।खुले में शौच किसी भी दशा में न किए जाए और बीमारियों को रोका जाए ।अभी तक 10 ग्राम पंचायतों में शौचालय लगभग 80% बनकर तैयार हैं जिनमें बड़ागांव ,कोकिलपार,चौकों बुजुर्ग ,छपरा सुल्तानपुर, चकअजीज, छिड़ी जमीन छिड़ी,छपरा सुल्तानपुर, पुनापार,महुला,आदि गांवों में शौचालय अब तक 80 प्रतिशत बनकर तैयार हैं ।इस दौरान डॉक्टर शौकत अली,खण्डविकास अधिकारी ग़ुलाब। सोनकर, कुसुम राव, रामानंद यादव,राम सरीख यादव,मोहम्मद एहसान उर्फ शेरू,रिजवान अहमद, सरफराज अहमद ,शिजोर यादव,श्रीनाथ यादव, दलसिंगार यादव, अनिल सिंह, संतलाल यादव,अशोक सिंह, अनीस अहमद, हरिकेश विश्वकर्मा, दीपक यादव,सरवन सिंह,रामकृपाल दुबे,सुरेश रामआदि उपस्थित रहे। सीडीयों की बैठक में भी पत्नियों की जगह प्रधान प्रतिनिधि अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़