Breaking News

कलम बंद हड़ताल कर ब्लाक कर्मी मांग रहे चाल्हा प्रधान की गिरफ्तारी।

मऊ।

रानीपुर विकास खंण्ड अंतर्गत ग्राम प्रधान व सचिव का मामला तूल पकड़ लिया है । जिसके चलते रानीपुर विकास खण्ड के सभी अधिकारी कर्मचारी गुरूवार को ग्राम प्रधान चाल्हा सोमप्रकाश की गिरफ्तारी के लिये ब्लाक परिसर में कलम बंद हड़ताल पर बैठ गये और प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की यदि ग्राम प्रधान चाल्हा सोमप्रकाश की पुलिस गिरफ्तारी नहीं करती है तो हम समस्त रानीपुर ब्लॉक कर्मचारी कलम बंद हड़ताल को जारी रखेंगे । आप को बता दे कि पिछले 26 सितम्बर को ग्राम प्रधान चाल्हा सोमप्रकाश व सचिव भीमराव प्रसाद के बिच आवास पात्रता की जाँच को लेकर मार पिट हो गयी । सचिव द्वारा 27 सितम्बर को रानीपुर थाने में प्रधान व तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया गया और पुलिस ग्राम प्रधान व तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 353, 332 व 392 के सम्बन्ध में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है । पुलिस अभी जाँच में जुटी है और प्रधान की गिरफ़्तारी को लेकर असमंजस में पड़ी है जिसके चलते ब्लाक रानीपुर के अश्विनी कुमार, इरसाद अहमद, अनिल सोनकर, रविकांत यादव, राजेश कुमार सिंह, दुर्गेश श्रीवास्तव, परवेज अख्तर, प्रशांत, मनीष सिंह, आशीष, सुनील कुमार, रामनाथ, दयानंद राम, संजय सिंह, दीपक श्रीवास्तव, संजय कुमार दुबे, शिवान्स सिंह आदि कर्मचारीगण कलम बंद हड़ताल पर बैठ गए है ।

रिपोर्ट- विपिन दुबे
     ब्यूरो मऊ।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                ब्यूरो मऊ

     

     

और नया पुराने