Breaking News

बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम पवई लाडपुर में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी । ग्रामीणों  लगाया जाम, पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया । जानकारी के अनुसार कस्बा सरायमीर से सटे ग्राम पवई लाडपुर नन्दावं मोड़ पर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति के लिए 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है जिसमें प्रतिदिन धुआं निकाला करता था, इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार विधुत विभाग के अधिकारियों की दी गई थी परन्तु उसको सही नही किया गया । दिनांक 29 सितम्बर 017 को लगभग 9 :30 बजे सुबह ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगा गई। आग लगी देख सभी दुकानदार दुकान छोड़कर भाग। और इसकी ससूचना बिजली विभाग को देने के लिए मोबाइल से फोन करने लगे परन्तु कोई भी अधिकारी वर्ग कर्मचारी फोन नही उठाया उसपर स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर बलिया लखनऊ मार्ग पर बल्ली रख दिया । रोड जाम की सूचना पर तत्काल सरायमीर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बोझा कर रोड से बल्ली हटवा कर जाम समाप्त करवाया । ग्रामीणों ने जलते हुए ट्रांसफार्मर पर बालू फेंक कर  बहुत ही मुश्किल से आग पर काबू पाया । आग पर काबू पाने तक कोई भी बिजली विभाग का अधिकार व कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा । स्थानीय दुकानदारों कका कहना है कि इस तरह बिजली विभाग की लापरवाही रही तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                आज़मगढ़।

       

और नया पुराने