Breaking News

पत्रकार प्रेस परिषद बिंध्याचल मंडल की समीक्षा बैठक में सौरभ मौर्या बने मुख्य अतिथि।

सोनभद्र।

संवाददाता अजीत कुशवाहा की रिपोर्ट।

पत्रकार प्रेस परिषद विंध्याचल मंडल की समीक्षा बैठक में सौरभ मौर्या को बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद होने का मौक़ा मिला, पत्रकार प्रेस परिषद पूर्वांचल प्रभारी डीके मिश्रा, वाराणसी व विंध्याचल मंडल के मंडल प्रभारी आदरणीय रविशंकर मिश्रा और भदोही जिला अध्यक्ष श्री जय शंकर यादव के हाँथों विंध्यवासिनी छाया स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सौरभ मौर्या को सम्मानित किया गया।

वाराणसी सोनभद्र मिर्जापुर सहित 7 जिलों में एक साथ लगेगा रक्तदान शिविर, यह जानकारी पत्रकार प्रेस परिषद के पूर्वांचल प्रभारी श्री डीके मिश्रा और वाराणसी मंडल के मंडल संरक्षक सौरभ मौर्या ने संयुक्त रुप से दी, यह रक्तदान शिविर साधना फाउंडेशन और पत्रकार प्रेस परिषद के सौजन्य से होगा और फेडरेशन ऑफ इंडियन ब्लड डोनर आर्गेनाईजेशन यूपी स्टेट चैप्टर के संरक्षण द्वारा किया जाएगा।
समीक्षा बैठक में वाराणसी मंडल संरक्षक व साधना फाउंडेशन के सचिव सौरभ मौर्या ने पत्रकारों की तुलना समाजसेवियों से भी की और बताया कि- पत्रकार किसी समाज सेवी से कम नहीं, समाज के आखिरी व्यक्ति की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य पत्रकारों का है और पत्रकारों का यह कार्य किसी कीमत पर झुकना नहीं चाहिए, साधना फाउंडेशन  के सचिव सौरभ मौर्य प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान की मशाल को निरंतर जलाते हुए पत्रकार प्रेस परिषद के उच्च अधिकारियों से भी अपील की कि 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस है, उस दिन पत्रकार प्रेस परिषद वाराणसी मंडल, विंध्याचल मंडल और जौनपुर मंडल की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन हो और इस अपील को 32 जिलों के प्रभारी यानी पत्रकार प्रेस परिषद के पूर्वांचल प्रभारी श्री डीके मिश्रा ने हरी झंडी दिखा दी है, और 1 अक्टूबर 2017 राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी जौनपुर सोनभद्र भदोही इलाहाबाद मिर्जापुर और चंदौली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें आम आदमी के साथ साथ जुझारू पत्रकार भी रक्तदान करेंगे।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो सोनभद्र।

                        


और नया पुराने