Breaking News

संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी। रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा गरीब दुबे निवासी युवक का मुख्लिस पट्टी गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह बबूल के पेड़ पर लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि देवारा गरीब दूबे निवासी अखिलेश राम (29 वर्ष) पुत्र श्याम राज जो दो सप्ताह पूर्व प्रेमिका के साथ फ़रार हुआ था। एक सप्ताह पूर्व प्रेमिका को उसके घर छोड़कर दिल्ली कमाने चला गया था। मंगलवार की सुबह शौच करने जा रहे लोगों ने मुख्लिस पट्टी गांव के सिवान में बबूल के पेड़ पर लटके मृतक के शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ।सूत्रों के मुताबिक अखिलेश राम का एक लडक़ी के साथ प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। मृतक तीन भाईयो में सबसे बड़ा था, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है मामले की छानबीन अभी जारी है।

रिपोर्ट- मनोज सिंह

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        

और नया पुराने