फैजाबाद।
छात्र नेता पर दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में छात्रों का उग्र प्रदर्शन।
नगर कोतवाली: छात्र नेता पर पुलिस द्वारा दर्ज किये गए मुकदमे के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन उग्र प्रदर्शन देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामले को काबू में किया।
नगर कोतवाली का घेराव कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर कोतवाली के पास से खदेड़ दिया। ये छात्र छात्रनेता शिवेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे को हटाने की मांग कर रहे थे। पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद छात्र पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हंगामे के दौरान अचानक एक छात्र एएसपी विक्रांत वीर से भीड़ गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, और हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्रों को कोतवाली के पास से खदेड़ दिया। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि- शिवेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है जिस मारपीट की घटना शिवेंद्र को आरोपी बनाया गया है, उस समय छात्रनेता शिवेंद्र सिंह यहाँ मौजूद नहीं थे, इसलिए मुकदमे से छात्र नेता शिवेंद्र सिंह का नाम हटाने के लिए आज छात्रों ने नगर कोतवाली का घेराव करने पहुंच गए जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्रों को खदेड़ दिया।बताते चले कि- साकेत महाविद्यालय के छात्र नेता शिवेंद्र सिंह पर नगर कोतवाली नगर में दो लोगों पर जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज किया गया है, इसी से आक्रोशित छात्र नगर कोतवाली का घेराव करने का प्रयास कर रहे थे।
रिपोर्ट- राजीव खरे
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो फैजाबाद।