आज़मगढ़।
सगड़ी।
नई सूची में भारी अनियमितता कर पात्रो के नाम गायब।
कार्डधारकों ने तहसील पहुंच कर कोटेदार और सूची की जांच की मांग की।
दी चेतावनी नही हुई कार्यवाही तो सड़क पर उतरकर करेगे जाम।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत के नगरवासी समता नगर ,कुरैश नगर,नौसहरा आदि वार्डो के कार्ड धारकों ने मंगलवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे तहसील पर दर्जनों की संख्या में पहुंचकर तहसीलदार का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपकर पात्रता सूची की जांच करने और कोटेदार द्वारा अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।
नगरवासियों का आरोप है कि जिनके पास सरकारी नौकरी ,आलीशान मकान ,खेती बारी है, उनको तो अंत्योदय कार्ड और पात्रता सूची में अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से अमीरों और अपात्रों के नाम अंकित कर दिया गया, लेकिन जो निचले तबके के गरीब मजदूर दबे कुचले और जिनके पास कोई आय का स्रोत नहीं है ना तो उन्हें पात्रता सूची में डाला गया और ना ही खाद्यान दिया जा रहा है ।जिससे लोग भुखमरी के कगार पर खड़े हैं, ऊपर से पूर्व में अंत्योदय बी पी एल कार्ड धारक रहे हैं और पुरानी सूची में भी नाम दर्ज थे पर कोटेदार, कर्मचारियों अधिकारियों की मिली भगत से पात्रता सूची से नाम व अंत्योदय से नाम गायब कर दिया गया है। जिसे लेकर लोगों ने तहसील पर जमकर प्रदर्शन करते हुए कोटेदार और सरकार के खिलाफ नमकर नारेबाजी की और तहसीलदार सगड़ी को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार पी के राय ने पूर्ति कार्यालय के बाबू धर्मेंद्र को बुलाकर तत्काल राशन उपलब्ध कराने को कहा पर कोटद्वार के यहां पहुंचने पर भी कोटेदार की मनमानी जारी रही। और खाद्यान नहीं दिया गया ।ऊपर से लोगों ने कोटेदार के यहां भी जमकर हंगामा और बवाल काटा। कार्डधारकों ने चेतावनी दी कि यदि पात्रता सूची सही नहीं की गई और गरीबों को खाद्यान नही मिला तो सड़क पर उतरकर कभी भी सड़क जाम कर सकते हैं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता, गयासुद्दीन, शकुंतला, नरमी देवी, अनवारी देवी, रेहाना, शाहिदा बेगम, अफसाना ,रुबी खातून ,कुसुम ,शबनम, रफीकुल ,अकेला, निशा ,रेहाना बानो, अंजुम,आदि मौजूद रहे। तहसीलदार सगड़ी प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि- हर सूरत में सूची की जांच कराकर सही कराई जाएगी जिससे गरीबों के साथ अन्याय नहीं हो। उन्होंने खाद्य निरीक्षक नगर अनिल सिंह से फोन पर वार्ता कर गरीबों को राशन दिलाने के लिए कहा और जांच कर कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़