Breaking News

एसपी के आदेश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

स्थानीय थाना में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर धारा 363, 366, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया।
जानकारी के अनुसार रूकसाना पत्नी स्व. तौहीद ग्राम हाजीपुर भरौलिया थाना सरायमीर आजमगढ़ ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के यहां दिनांक 21 सितम्बर 017 को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मेरी 17 वर्षीय बेटी को दिनांक 26 सितम्बर 017 की रात्रि 9 बजे नेंदा पुत्री हरीलाल ग्राम छित्तेपुर सेराज पुत्र अल्ताफ,  अल्ताफ पुत्र इजराइल  मोहल्ला नयी बाजार चोड़िहार बहला-फुसलाकर भगा ले गए । अधिक ढूंढने के बाद दिनांक 14 सितम्बर 017 को थाना सरायमीर में तहरीर दी परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई मुझे डर है कि कहीं मेरी बेटी की हत्या न हो जाए । पुलिस अधीक्षक तहरीर को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सरायमीर थाना में मुकदमा संख्या 185/17 धारा 363, 366, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                आज़मगढ़।

       

और नया पुराने