Breaking News

ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान का तू-तू मै-मै का मामला पंहुचा थाने।

मऊ।

रानीपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा चाल्हा के ग्राम प्रधान सोमप्रकाश  व ग्राम सचिव  भीम राव प्रसाद के बीच आपसी कलह के कारण मामला थाने तक तब जा पहुंचा जब ग्राम सचिव ने ग्राम प्रधान के खिलाफ तहरीर दी।
ग्राम सचिव  ने बताया कि मै 26 सितम्बर को गांव मे आवास के जांच हेतु गया था जांचोपरांत के बाद जाँच हेतु मामले को लेकर प्रधान सोमप्रकाश ने कहासुनी के बाद मुझे गांव से बहार आने पर थप्पड़ मारा । वही ग्राम प्रधान के कथनानुसार ग्राम सचिव आवास के जांच हेतू आये जरुर लेकिन प्रति आवास। कमीशन की मांग करने  लगे उस पर जब ग्राम प्रधान सहमत नही हुए तो ग्राम सचिव अभद्र शब्दो का प्रयोग करने लगे जिसके बाबत ग्राम प्रधान को क्रोध आया और ग्राम सचिव को मारने लगे, ग्रामीणो ने बीच बचाव का कार्य किया। ग्राम सचिव की तहरीर पर रानीपुर थाने में चाल्हा प्रधान सोमप्रकाश व तीन अज्ञात के खिलाफ  353, 332 व 392 धारा में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

रिपोर्ट- विपिन दुबे
     ब्यूरो मऊ।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                ब्यूरो मऊ

     

     

और नया पुराने