आज़मगढ़।
सगड़ी।
मोहम्दाबाद से की गई थी वन विभाग की लकड़ी चोरी।
सीजीएम कोर्ट में दर्ज कराई गई रिपोर्ट।
सगड़ी जीयनपुर वन रेंज अधिकारियों ने मंगलवार को मोहम्दाबाद मऊ में सड़क किनारे काटी जा रही वन निगम द्वारा सरकारी शीशम की लकड़ी चुराकर जीयनपुर कोतवाली के जमीन मोहमदपुर गांव में एक खेत मे रखी गयी थी। किसी ने दो दिन पूर्व जिला वन अधिकारी को सूचना दी जिस पर महराजगंज और जीयनपुर वन क्षेत्राधिकारीयो द्वारा जांच की गई। जिस पर दोनो क्षेत्रो की टीमो ने जांच की और 36 बोटा कीमती शीशम की लकड़ी जिसकी बाजार में कीमत लगभग 70 हजार से ऊपर है। विभाग ने बरामद कर जीयनपुर वनरेंज पर जप्त कर सीज कर दिया है। और सीजीएम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश सिविल में सूचना देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वही सरकारी लकड़ी बरामद से क्षेत्र में लकड़ी व्यापारियों में हड़कम्प मंचा है। सवाल यह उठ रहा है कि जब 24 बोटा सरकारी लकड़ी थी तो विभाग ने 36 बोटा लकड़ी क्यो उठाया। जबकि विभागीय उच्चाधिकारियों को सरकारी लकड़ी को चुराकर रखने की सूचना मिली थी ,जिस पर लकड़ी तो दर्ज कर ली गयी पर विभाग खुद अभी तक स्पष्ट नही कर पा रहा है की लकड़ी सरकारी है, अथवा किसान की वही वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि- लकड़ी तो बरामद कर ली गयी है पर जांच अभी भी जारी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की लकड़ी सरकारी है अथवा किसान की।
इस दौरान रेंजर राधेश्याम, अवध विहारी,अखिलेश राय, कुलबुल यादव, लक्ष्मी सोनकर, आदि फारेस्ट गार्ड की टीम ने लकड़ी की जांच और बरामदगी में सहयोग किया।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़