आज़मगढ़।
सगड़ी।
देवी पंडाल मे भंडारे का आज सातवाँ दिन।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में स्थित लघु बाल संघ दुर्गा पूजा समिति निकट युनियन बैंक जीयनपुर द्वारा आयोजित नव दिन भंडारे का आयोजन का आज सातवां दिन है, अब तक विभिन्न पार्टियों के राजनेता और जिले के प्रशासनिक अधिकारी लोग भी माता के भंडारे में उपस्थित हुए आरती पूजन के बाद एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि- आज के समय में इतना वक्त किसी के पास नहीं है कि एक दूसरे का समय बांटे वही बाल दुर्गा पूजा समिति के बच्चों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है यह देख कर बहुत ही प्रशंसा मन में उत्पन्न हुई जो बच्चों द्वारा 9 दिन तक फलाहार से लेकर भोजन तक की व्यवस्था 9 दिन तक किया गया है ऐसी परंपरा हर साल होनी चाहिए जिससे भाईचारगी का मिशाल पेश होता है, गरीब लोगों को भोजन प्राप्त हो जाता है जिन का आशीर्वाद पुण्य का काम करता है। लघु मां दुर्गा समिति के लोगों ने बताया कि आए दिन राजनेता से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना लगा है।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्यगण तन्मय जायसवाल, राकेश जायसवाल, जय हिंद मद्धेशिया, हिमांशु जायसवाल, लकी जायसवाल, राजकुमार मोदनवाल, बब्बन मोदनवाल, सुनील सोनी, राजवंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़