Breaking News

बाइक से एक व्यक्ति घायल पर ग्रामीणों ने धुना फ़ायरिंग।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चार को लिया हिरासत।

सुलह समझौते का अब तक चल रहा प्रयास, किसी ने नही दी तहरीर।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भूवना बुजुर्ग निवासी जितेंद्र राय 46 वर्ष शनिवार को भुवना बाज़ार में खड़े थे कि अमुआरी नारायणपुर के तरफ से आ रहे बाईक सवार उम्र लगभग 17 वर्ष विशाल पुत्र विनोद सिंह,उम्र लगभग 18 वर्ष ऋषभ पुत्र संजय सिंह, राघवेंद्र पुत्र दलजीत सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष बाईक को लहराते हुए जा रहे थे। कि जितेंद्र राय को धक्का मार दिया जिस पर ग्रामीणों ने पकड़ कर तीनों को मारना पीटना शुरु किया, इसी दौरान किसी ने अमुआरी नरायनपुर गांव के संतोष सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह को फोन कर दिया कि आपके घर के लोगों को बाजार में कुछ लोग मार पीट रहे हैं। संतोष ने अपने भाई दुर्गेश को सिप्ट डिजायर कार पर लेकर निकला और तेज रफ्तार में जाते हुए ज्ञानमती देवी पत्नी कपिल देव यादव 45 वर्ष व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिस पर ग्रामीणों ने घेर लिया, आरोप है कि उन्होंने असलहा से दहशत फैलाते हुए फायरिंग की ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी कुछ ही देर बाद जीयनपुर कोतवाली से कोतवाल मंजय सिंह व हमराहियों सहित मौके पर पहुंचे और पांच को हिरासत में ले लिया और कोतवाली पर लाकर बैठा दिया। देर शाम तक सुलह समझौते का प्रयास चलने लगा हालांकि अभी तक किसी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।उस दौरान भुवना गांव का मेला लगा हुआ था। कोतवाल मंजय सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी तरफ से तहरीर नही दी गयी है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा । सभी घायलों को मोहम्दाबाद गोहना मऊ में प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        

और नया पुराने