Breaking News

रावण दहन और राम लक्ष्मण झांकी निकलते ही गुंजा जय श्री राम।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

मेले में उमड़ा रेला सुरक्षा के रहे व्यापक पुलिस फोर्स रही तैनात।

देवी पंडालों के दर्शन के लिए उमड़े भक्त।

मेले में कई जगहों पर हुये मारपीट की घटनाएं।

सगड़ी- विजयदशमी के पर्व पर नगर पंचायत जीयनपुर में मेले का आयोजन किया गया, मेले में जहां देर रात तक काफी भीड़ लगी रही और लोगों ने देवी पंडालों पर दर्शन किए और सुख समृद्धि की कामना की।
रामलीला मैदान से शाम 7:00 बजे राम लक्ष्मण हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई जो पूरे नगर में भ्रमण करते हुए लंका दहन किया, पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। लंका दहन के दौरान रावण, कुंभकरण ,मेघनाथ की प्रतिमा बनाई गई थी, जिसे जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ ही नारे लगने लगे और पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठा ।
वहीं दूसरी तरफ मेले में दो प्लाटून पीएसी, क्यूआरटी, कई थानों की फोर्स महिला पुलिस सहित एसपी देहात नागेंद्र प्रताप सिंह,सीओ सुधाकर सिंह कोतवाल मंजय सिंह आदि देर रात तक मेले में किसी अप्रिय घटना होने से रोकने के लिए भ्रमण करते रहे। मेले में काफी हुजूम उमड़ा था और देवी पंडालों का दर्शन करते हुए चढ़ावा चढ़ाया और साथ ही साथ जमकर गुब्बारे जलेबी मिठाईयां खिलौने एव चाट आदि का आनंद लिया एवं जमकर खरीदारी की गई।
रात्रि लगभग11:00 बजे रात को टड़वा बद्दोपुर थाना जीयनपुर के एक लड़के को किसी विवाद को लेकर मारने-पीटने को लेकर गांव से दर्जनों की संख्या में लाठी डंडा लेकर आये और उत्पात मचाते हुए जमकर कुर्सियां तोड़ी गई। इस दौरान जब पुलिस ने शक्ति दिखाई तो सारे दबंग भाग खड़े हुए रामलीला समिति के  अध्यक्ष संतोष चौरसिया का कहना है कि इस तरह से लोगों द्वारा मेले में मेले को असफल करने की योजना पहले से बनाकर कुचक्र रचा था और पुरानी झगड़े को लेकर मेले में मारपीट करने लगे पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        

और नया पुराने