आज़मगढ़।
सगड़ी।
पुलिस फोर्स रही तैनात रुट को किया गया डायवर्ट।
घण्टो सड़क जाम से परेशान रहे राहगीर।
सगड़ी- नगर पंचायत जीयनपुर के कुरैश नगर मोहल्ले से रविवार को शामम तीन बजे दसवीं का जुलूस ढोल, ताशा के साथ निकाला गया। जुलूस लढ्ढा साह मजार होते हुए चुनुगपार मोड़ पर पहुंचा वहा से विभिन्न क्षत्रों का भ्रमण करते हुए जीयनपुर चौक पर लगभग साढ़े चार बजे पहुंचा जहाँ डेढ़ घण्टे नौहा मातम किया जहाँ छोटे बच्चों का नौहा और जंजीरी मातम देख लोग दंग रह गए। नोहा मातम करने वालों में छोटे बच्चे मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रजा ,और सैयद जैद, अपोलो, जफर इमाम, सैयद रिजवान मेहंदी,जीशान मेहंदी,आदि लोग मौजूद थे। वही समुंदपुर साथ ही जुलूस विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कर्बला के मैदान में पहुंचा वहां से वापस आकर कुरैश मुहल्ले मे आकर समाप्त हो गया। इस दौरान जुलूस में झंडा और गाजे बाजे के साथ चल रहे थे जगह-जगह मातम नोहा मातम भी किया जा रहा था। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कोतवाल मंजय सिंह दरोगा डी एन तिवारी सहित कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवान लगाए गए थे।
इस दौरान रोड डाइवर्जन कर दिया गया था आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन अन्जानशहीद, पकवाइनार और रजादेपुर होते हुए गोरखपुर जा रहे थे। वही गोरखपुर से आने वाले वाहन रजादेपुर,पकवाइनार,अन्जान शहीद होते हुए आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे।
दूसरी तरफ समुंदपुर ग्राम में मोहर्रम जुलूस निकाला गया और अंजुमन मोहिबाने हुसैन रजिस्टर गांव के सदर चौक से ताजिया उठाते हुए सिनेजनी खूनी नौहामातम करते हुए इसके बाद अन्जुमन बज्मी सरियत का अखाड़ा हुआ।और कर्बला में ताजिये को दफन किया गया।इस दौरान रिजवान अहमद,मोहम्मद ऐहसान अहमद शेरू ,मेहदी रजा मोहम्मद रजा,अली रजा,जफरुल हसन,मोहमद अफजल,अब्दुल रशीद अबुशाद,आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़