आगरा।
आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-
पुलिस ने ताजमहल में पूजा करने और दशहरे पर किले के पास फायरिंग के साथ तीन अन्य सहित कई मामलों में नामजद था हिन्दुवादी नेता जिसे थाना रकाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। हिन्दुवादी नेता गोविन्द पाराशर बजरंगदल सह गौरक्षा प्रमुख है जिसके कई दिनों सोशल मीडिया पर प्रशासन को चुनौती देने वाले वीडियो वायरल हो रहे थे। माना यह भी जा रहा है कि निकाय चुनाव में एतिहात बरतने के लिये आगरा पुलिस ने ये कदम उठाया है। वहीं जेल जाते हिन्दुवादी नेता गोविन्द पाराशर ने ऐलान करते हुए कहा है कि वह जेल में अनशन पर रहेगा तो वही जेल से रिहा होते ही ताजमहल में आरती के लिये जायेगा। हिन्दुवादी नेता यह भी कहना था कि तेजोमहालय को गद्दारों ने तुड़वा कर ताजमहल बनवा दिया वो ताजमहल नहीं तेजोमहालय है उसमें हम आरती करेंगे।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आगरा।