आज़मगढ़।
शाहगढ़।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी कामरेड बच्चे लाल शास्त्री की जयन्ती मनाया गया। इस मौके पर गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल के परिसर में जनसभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत किसान सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष इम्तेयाज बेग व भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी आजमगढ़ इकाई के सदस्य रामहर्ष यादव ने बच्चे लाल शास्त्री की प्रतिमा माल्यार्पण कर किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि इम्तयोज बेग ने उनकी जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वह सच्चे देशभक्त थे उन्होंने पूरी जिन्दगी संघर्ष किया और कई बार जेल भी गये। रामहर्ष यादव ने भी जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि आजादी की जंग में 16 अगस्त सन् 1942 को तरवां थाना फूंकने में अपने साथी तेजबहादुर सिंह के साथ कदम से कदम मिला कर रहे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाब मौर्या व संचालन सुरेन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान इस्माइल फारूकी व मोहम्मद नसीम द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर मिसम अब्बास, श्रीकांत सिंह, रामसुधारे मौर्या, कैलाश मौर्या, त्रिभुवन प्रसाद मौर्या, वसीउल्लाह, हसन खां, रामाज्ञा यादव, हीरा यादव, शुत्रुघन यादव, गुलाम नबी, उस्मानी,रहबर हुसैन,गुड्डू,अजीम फारूखी,दाऊद, आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।
---------------------
शाहगढ़: 06 नवम्बर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव में स्वतंत्रता सेनानी कामरेड बच्चे लाल शास्त्री के जयन्ती के अवसर पर सोमवार को चेतक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के लगभग आधा दर्जन घुड़सवारों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को शील्ड देकर प्रोत्साहित किया।
मुबारकपुर नगर के अमिलो निवासी हाजी शमीम का घोड़ा जिसके घुड़सवार अफजाल अब्बास ने चेतक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, जनपद के हरखुपुर गांव के पिन्टु सिंह का घोड़ा जिसके घुड़सवार अमन द्वितीय स्थान व जनपद के ही सरदारपुर ग्राम निवासी दीपचन्द जिसके घुड़सवार बजरंगी यादव ने तृतीय स्थाना प्राप्त कर प्रतियोगिता में सफलता के परचम लहराये। इसके अलावा प्रतियोगिता में अमिलो के अली आजम का घोड़ा जिसके घुड़सवार अरविंद यादव व आजमपुर चकिया के नकुल के घुड़सवार केदार यादव और जमुड़ी गांव निवासी शब्बीर का घोड़ा जिसका घुड़सवार अमन ने भी प्रतियोगिता में शामिल होकर घुड़ दौड़ कला का शानदार प्रदर्शन किया।
रिपोर्ट- ब्यूरो
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़