Breaking News

बिना परमिशन के चल रहे प्रचार वाहन सीज।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

आयोग के अनुमति के बगैर ठेले पर जमकर हो रहा प्रचार।

दो से अधिक वाहनो पर एव ठेले पर है पाबन्दी।

सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत में एक राष्ट्रीय पार्टी का वाहन लाउडस्पीकर बांधकर प्रचार चल कर रहा था, जिसको अन्य प्रत्याशियों द्वारा शिकायत पर निर्वाचन अधिकारी ने सीज कर दिया, जिससे बिना अनुमति के दौड़ रहे वाहन के प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया।
चुनाव आयोग द्वारा बिना अनुमति के प्रचार वाहन चलने एवं दो वाहनों से अधिक प्रचार वाहन नहीं चलाये जा सकते, ठेले पर लाउडस्पीकर बांधकर प्रचार-प्रसार पर पूर्ण रुप से आयोग ने बैन लगा रखा है। पर ठेले पर जमकर प्रचार चल रहा है। दोपहर लगभग 2, बजे जीयनपुर नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्याशी बसपा के प्रचार वाहन को निर्वाचन अधिकारी ने सीज कर दिया। जिससे नगर पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया काफी मान-मनौव्वल के बाद भी प्रचार वाहन को नहीं छोड़ा गया ऊपर से बिना अनुमति के कई पार्टियों के प्रचार ठेले पर झंडा एवं लाउडस्पीकर बांधकर किया जा रहा है जिस पर उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन द्वारा संबंधित थाना क्षेत्र को ऐसे प्रचार वाहनों को तुरंत पकड़कर बंद करने के निर्देश दिया गया है पर देर शाम तक ऐसे प्रचार वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया गया।

रिपोर्ट-  मनोज चतुर्वेदी
    ज़ोन रिपोर्टर

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने