Breaking News

बीटीसी सत्र 2017--2019 का मण्डलायुक्त ने किया शुभारम्भ।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

वॉयस ऑफ आजमगढ़ सामुदायिक रेडियो जनसंवाद पर की गई चर्चा।

समाज तभी आगे बढेगा जब लड़किया होगी शिक्षित।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के मिर्जा अहसनुल्लाह बेग गर्ल्स पीजी कालेज अंजानशहीद के बीटीसी सत्र 2017--2019 का शुभारम्भ मण्डलायुक्त के0 रविन्द्र नायक ने शुक्रवार को किया।एव वॉयस आफ आजमगढ़ सामुदायिक रेडियो द्वारा लोगो से जनसंवाद किया एव बाल टीकाकरण में पुरुषों की भागीदारी अभियान का प्रथम पोस्टर लांच किया। इसके पूर्व उनका स्वागत अंगवस्त्रम एव बुके भेंट किया गया,माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ  किया ।

आयुक्त ने कहा कि समाज को चेतना देने के लिए जो बीड़ा उठाया गया है। वह सराहनीय है जनपद में कुपोषण अधिक है जिससे देश और समाज के विकास में बाधा पैदा कर रहा है।बेटी बेटा को समान रूप से सम्मान देना होगा।और सोच बदलनी होगी।समाज स्वस्थ होगा तभी देश स्वस्थ होगा।पढ़ाई व्यक्ति के जीवन का मूल हिस्सा है जिसके लिए फिट रहना जरूरी है। लोगो मे समस्त टीकाकरण के लिए पुरुषों को आगे आना होगा जिससे बंच्चो को बीमारियों से बचाया जा सके जिसके लिए जनजागरूकता की जरूरत है।उन्होंने कहा कि यह विद्यालय समाज के उद्देश्यों को पूरा कर रहा है।

प्रबन्धक मिर्ज़ा आरिफ बेग ने गांव के नजदा पुत्री फरहान को एल केजी से परास्नातक की शिक्षा संस्था से मुफ्त में देने के लिए बच्ची को संस्था की तरफ से गोद लिया।और सभी को धन्यबाद ज्ञापित किया।संचालन सीमा भारती श्रीवास्तव और अध्यक्षता मिर्ज़ा महफूज बेग ने किया ।अंत मे वॉयस आफ आजमगढ़ सामुदायिक रेडियो द्वारा जन जागरूकता सम्वाद का आयोजन किया गया।कालेज की छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा0 मोहम्मद शाहेदीन, प्रधानाचार्य इसरत जहाँ,फरीद आलम,मो0 सोफियांन मिर्ज़ा मुराद बेग,अनवर बेग,मिर्ज़ा अर्सलान बेग,मिर्ज़ा असफाक बेग,डा0 सुनीता साही, डा0 प्रिति हेना कौसर,चाँदनी, सुनील यादव,प्रधान सुभान खान आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-  मनोज चतुर्वेदी
    ज़ोन रिपोर्टर

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने