Breaking News

जमीनी विवाद में चली गोली, दो घायल।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर थाना  क्षेत्र के बीना पारा में जमीनी विवाद के चलते गोली जिसमें दो घायल। जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम बीना पारा निवासी एजाज पुत्र इम्तियाज और मोहम्मद राकिब पुत्र समशुद्दीन के बीच कई दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। इस सम्बंध में कई बार पंचायत हुइ परन्तु उसका समाधान नहीं हो पाया। समशुद्दीन ने बताया कि इस सम्बंध लगभग पंद्रह दिन पूर्व थाना में पंचायत हुई थी कि जिसमें थानाध्यक्ष सरायमीर के मौजूदगी में लिखित समझौता हुआ था कि पंद्रह दिन में पैमाईश कराने के बाद ही कोई पक्ष कब्जा कर सकता है । चुनाव व लेखपाल के हड़ताल पर चले जाने के कारण पैमाईश नही हो सकी।आज दिनांक 11 नवम्बर 017 को एजाज अहमद अपने समर्थकों के साथ विवादित जमीन की पैमाइश कराए बिना तार से घेराबंदी करने लगे। जब मेरे परिवार को मालूम हुआ कि एजाज कब्जा कर रहे हैं तब मेरा व भतीजे ने मौके पर पहुंचकर एजाज व उनके समर्थकों से घेराबंदी करने से मना किया था तो उन लोगों ने मेरे भतीजा अबुल जैश लाठी-डंडे से मारने लगे  बचाने के लिए भतीजा मोहम्मद कैश पुत्र अलाउद्दीन और मेरा मोहम्मद राकिब दौड़े तो एजाज के समर्थकों ने गोली चला दी। गोली से मो, कैश और राकिब घायल हो गए।ग्राम प्रधान ने  गांव के लोगों की घायलों को सरायमीर के अस्पताल में ले गए जहाँ पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया । गोली चलने की सूचना पर थानाध्यक्ष सरायमीर अस्पताल पहुंचे और उसके बाद भारी संख्या में फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे । घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सरायमीर राम नरेश यादव ने बताया कि  जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडा व गोली चली जिसमें एक पक्ष के राकिब और कैश को गोली लगी है । और जैश को डंडे से चोट लगी हैं  दुसरे पक्ष के एजाज को फावड़ा से सिर में चोट लगी जो गम्भीर रूप से घायल हैं । अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने पर कोई तहरीर नही पड़ी है । तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                आज़मगढ़।

                             
 

और नया पुराने