मऊ।
थाना हलधरपुर के इटइली निवासनी सीनू उर्म १६ वर्ष शाम को सौच के लिए घर से बाहर गयी लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कही पता नहीं चल सका।
कुछ ही देर बाद हलधर पुर थाने की पुलिस ग्राम प्रधान के पास आई और बोली कि आप के गाँव में एक हत्या की सूचना हमें फोन पर मिली है। आप पता और तलाश करने में हमारी मदद। करिए तत्काल ग्राम प्रधान गाँव के कुछ लोगों को लेकर पुलिस के साथ रात में ही ढूंढना शुरू कर दिया जिसके बाद घर से 300 मीटर की दूरी पर अरहर के खेत में औंधे मुंह छात्रा का अस्त व्यस्त कपड़ों में शव पड़ा मिला। शव देखकर ग्रामीण भौचक्के रह गए, उधर परिजनों को पता चला तो परिवार में कोहराम मचा गया।
पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया, समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।
रिर्पोटर- देवेन्द्र पान्डेय
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ