मऊ।
स्कार्पियो वाहन में सवार दो गांजा तस्कर गिरफ्तार,
80 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद।
चिरैयाकोट पुलिस व स्वाट टीम द्धितिय को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब चिरैयाकोट क्षेत्रार्न्तगत बड़हल पुलिया से एक स्कार्पियो से लगभग 80 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर वाहन में सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष चिरैयाकोट मय हमराहियान व स्वाट टीम द्धितिय मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बड़हल पुलिया के पास घेराबंदी कर रासेपुर की तरफ से मऊ की ओर जा रही सफेद स्कार्पियों (डीएल 4सी एवी 4133) को रोकने का इशारा किया गया तो वाहन को मोड़कर भागने का प्रयास किया जिस पर योजना के मुताबित मौजूद पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये दौड़ाकर पकड़ लिया गया तथा तलाशी के दौरान उक्त वाहन से लगभग 80 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर वाहन में सवार दो गांजा तस्कारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्तों द्वारा अपना नाम क्रमशः अजीत चौबे उर्फ बाबा पुत्र शिवाकान्त निवासी सुहवल थाना जहनागंज आजमगढ़ व सच्चिदानन्द पुत्र रामजनम निवासी सिउरा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर बताया गया।पुलिस ने इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 267/17 धारा 8/20 एनडीपीएस की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
संवाददाता-धनंजय दूबे
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ