आज़मगढ़।
लालगंज आजमगढ। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के परसौरा ग्राम में रामजीत पुत्र सोनई चौहान के घर से चोरों ने चैनल का ताला तोड़कर रोशनदान के सहारे घर मे घुसकर 10 हजार नगदी उड़ा दी। बड़े दोबक्से भी पुराने कपड़ों से भरे चोरों ने चोरी किया, किन्तु सोमवार को वह गांव से दक्षिण पकड़ी सिवान मे टूटी हालत में मिले। जिसमे सभी कपड़े सुरक्षित थे। रामजीत के इस घर मे उनकी बूढी मां ही रहती हैं जो कहीं रिश्तेदारी गई हुई हैं।दूसरी घटना बनारपुर के मिस्टर वल्द अबजाल के घर से चोरों ने 6 हजार नगदी के साथ गहने एक कान का झाला और एक बुंदा चोरों ने उड़ा दिये। दोनो ने 100 डायल को दी गयी, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़