आज़मगढ़।
सगड़ी।
शिया वक्ख बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी का फूंका पुतला।
सगड़ी/आजमगढ़ : शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा मदरसों में आतंकवादी पैदा होने वाले बयान की खबर पर उत्तेजित भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुफियान खान के नेतृत्व में मुस्लिम युवाओं ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाग खालिस बाजार में वसीम रिजवी का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। सुफियान खान का कहना है कि मदरसों में आतंकवादी पैदा नहीं होते हैं, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर सहित कई प्रशासनिक पदों पर सलेक्शन होता है। कहा कि वसीम रिजवी के मुंह पर जो थूकने का कार्य करेगा उसको हम 51000 रूपए के इनाम के साथ साथ सम्मानित करने का भी कार्य करेंगे। पुतला फूंकने से पूर्व वसीम रिजवी का पुतला लेकर मुस्लिम युवाओं ने बागखालिस बाजार में प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। सोफियान खान ने कहा कि- वसीम रिजवी करोड़ों रुपये के घोटाले में लिप्त हैं। जिसकी जांच चल रही है जांच से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वसीम रिजवी अनाब सनाब बयान दे कर मुसलमानों को बदनाम कर रहा है। वसीम रिजवी ने जो मुसलमानों के खिलाफ बयान दिया है, मदरसे में पढ़ने वाले मुसलमान आतंकवादी होते हैं, यह किसी मुसलमान को हजम नहीं हो रहा है यह बहुत बड़ी साजिश है जो बहुत ही निंदनीय है, वसीम रिजवी हिंदू और मुस्लिम को लड़ाने का काम कर रहा है।
इस मौके पर इरशाद खान, अबरार खान, आफताब खान, मुन्ना भाई, फिरोज खान, आदिल, शमीम, अतीक, आसिफ, जीशान, फहीम, रहीम शेख, मैनुद्दीन, अब्दुल्लाह, सलमान, दिलशाद, गुड्डू खान, अर्सलान आदि ल़ोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट- वीर सिंह
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़।