Breaking News

खड़ंजा लगाने के विवाद को लेकर गावँ में तनाव।

आज़मगढ़।

लालगंज आजमगढ़ स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अच्छी में खड़ंजा लगवाने के विवाद को लेकर गांव में विगत 1 माह से तनाव की स्थिति बनी हुई है, खडंजा निर्माण को लेकर एक पक्ष स्वयं अपने पैसे से खड़ंजे का निर्माण कराना चाहता है, वही दूसरे पक्ष के हक में पूर्व में दीवानी न्यायालय से उसके पक्ष में फैसला मिला हुआ है तथा मामला आबादी से जुड़े होने के कारण मौके पर तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी जा चुका परंतु मामले का हल नहीं निकल पा रहा है, जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।           जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अच्छी- निवासी सुनील पुत्र हरखू के पक्ष में पूर्व में दीवानी न्यायालय आजमगढ़ से सहन आबादी और कब्जा को देखते हुए न्यायालय ने फैसला सुनाया, जिसके बाद सुनील द्वारा मौके पर सहन बनाकर निवास कर रहा है, परंतु गांव के कुछ दबंगों ने फैसले की भूमि पर खडंजा निर्माण कराने पर आमादा हो गए, जिसके बाद मौके पर तहसील प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन भी पहुंचा लेकिन  कागज में किसी प्रकार का चकमार्ग या रास्ता ना होने के कारण मामला नहीं सुलझ पाया, जिसको लेकर दबंगों द्वारा आए दिन पीड़ित को धमकी  दी जा रही है, एसडीएम लालगंज अभय कुमार मिश्रा ने दीवानी न्यायालय के फैसले को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी गंभीरपुर को लिखित आदेश देते हुए कहा कि- पूर्व में न्यायालय के आदेश पर दबंगों से खाली कराई भूमि पर पुनः किसी प्रकार का कब्जा नहीं होना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ गांव के प्रधान संजय राय ने बताया कि- ग्राम पंचायत में आराजी नंबर 106 चकमार्ग के नाम से कागज में दर्ज है, जिसे गांव के दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है, पीड़ित को अनायास ही परेशान किया जा रहा है।

रिपोर्ट- अंजनी राय
   
www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़
                

और नया पुराने