Breaking News

भैंस चोरी की घटना में दबिश देने गयी पुलिस टीम पर हुआ हमला।

आगरा।

आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-

राजस्थान। राजस्थान के धौलपुर इलाके में सरमथुरा थाना क्षेत्र गांव में दबिश देने गई आगरा पुलिस टीम पर हमला हो गया । दरअसल आपको बताते चलें कि आगरा के बसई थाना क्षेत्र में 25 दिसंबर की रात को कई भैंस चोरी हो गई थी। भैंस चोरी का मुकदमा वसई थाने में दर्ज था । SSP आगरा अमित पाठक के मुताबिक भैंस चोरी करने वाले बदमाशों की सटीक सूचना राजस्थान के धौलपुर सरमथुरा थाना क्षेत्र में मिली थी। सूचना पर जब आगरा के बसई थाना की पुलिस अपनी टीम के साथ में दबिश देने गयी तो पुलिस टीम को घेरकर गांव वालों ने और आरोपी पक्ष के लोगों ने फायरिंग और पथराव कर दिया । इस पथराव और फायरिंग में एक सब इंस्पेक्टर एक इंस्पेक्टर महिला पुलिसकर्मी सहित 9 लोग घायल हुए हैं ।
घायल पुलिसकर्मियों में एक सिपाही उमाशंकर की हालत चिंताजनक है । जिसे धौलपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । बाकी अन्य घायल पुलिस कर्मियों का इलाज आगरा के एस एन अस्पताल में चल रहा है । एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि भैंस चोरी करने वाले नामजद आरोपियों के साथ पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है और राजस्थान पुलिस विभाग के अफसरों से बात करने के बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आगरा।

और नया पुराने